IPS राजाबाबू सिंह बोले -राममंदिर का सपना साकार हो रहा है मुझे गर्व है कि मैं भी कारसेवा में शामिल हुआ था
ग्वालियर. आज भी मुझे वह दिन याद है। जब मैं उत्तरप्रदेश के प्रयागराज (उस समय इलाहाबाद) में सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा था। RSS की दारागंज शाखा द्वारा छात्रों को अयोध्या ले जाने के लिये बस का इंतजाम किया था। टेंट में विराजमान रामलला के दर्शन करने की ऐसी उत्सुकता थी। मैं अपने सहपाठियों के साथ बस में सवार हो गया था।
एक ईट साथ ले गया था अयोध्या में मैंने टेंट में विराजमान विवादित ढांचे के पास जाने से हमें रोक दिया था। इसलिये उस ऐतिहासिक पल का साक्षी नहीं बन सका था। गर्व है कि अब रामलला विराजित हो रहे हैं। अयोध्या में राम मंदिर का जो स्वप्न 31 वर्ष पूर्व देखा था वह साकार होने जा रहा है। मैं आनंदित हूं मैं 31 वर्ष पूर्व अयोध्या पहुंचा था। आज राममंदिर का सपना साकार होते हुए देख रहा हूं।
यह कहना है कि MP कैडर के सीनियर IPS अफसर राजाबाबू सिंह का। राजाबाबू सिंह 1994 बैच के IPS अधिकारी है। वर्तमान में केन्द्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं और BSF में बतौर IG ट्रेनिंग पदस्थ है। मध्यप्रदेश में वह 4 जिलों के पुलिस अधीक्षक रहें। जबकि ग्वालियर में IG और ADG रहें हैं। उन दिनों को याद करते हुए राजाबाबू सिंह ने newsmailtoday.com को बताया कि उस वक्त वह 25 वर्ष के थे। जब कारसेवक बनकर अयोध्या पहुंचे थे।
ब्स जब अयोध्या पहुंची तो बड़े से हॉल में उन्हें और उनके साथियों को ठहराया गया था। 3 दिसम्बर 1992 का दिन था। जब वह अयोध्या पहुंचे थे। विवादित ढांचा गिराये जाने से पहले वहां पहुंचे थे। कड़ाके की ठण्ड थी फिर भी ऐसा उत्साह था, ठण्ड भी उन्हें न रोक पायी। उन्हें 6 दिसम्बर से पहले ही लौटना पड़ा, क्योंकि विवादित ढांचे पास जाने से रोक दिया था। अब पूरे देश का सपना साकार होने जा रहा है। राजाबाबू सिंह कहते हैं जल्द ही रामलला के दर्शन के लिये जायेंगे।
