भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के जलाशयों व मंदिरों में दीप प्रज्जवलन और घरों में होगा दीपोंत्सव

बैजाताल, सागर ताल, कटोरा ताल व रमौआ जलाशय पर होंगे दीपदान कार्यक्रम
ग्वालियर, – धार्मिक नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को प्रस्तावित भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को ध्यान मे रखकर ग्वालियर जिले मे भी 16 से 22 जनवरी तक गरिमा पूर्वक रचनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस सिलसिले में कलेक्टर अक्षय सिंह ने शनिवार को संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत जिले में सभी की स्वेच्छिक भागीदारी से गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।
सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के तहत 22 जनवरी को बैजाताल, सागर ताल, कटोरा ताल, व रमौआ बांध सहित अन्य पवित्र जलाशयों में स्वेच्छा से व सभी के भागीदारी से दीपदान कार्यक्रम होंगे। साथ ही माफी व ट्रस्ट के मंदिरों में ट्रस्ट के सहयोग से दीप प्रज्जलवन व भंडारों का आयोजन होगा। घरों में स्वेच्छा से दीपोत्सव के लिये आमजनों को जागृत किया जायेगा।
मुख्य मंदिरों में टी.व्ही. स्क्रीन लगाकर अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जायेगा। जिले के प्रमुख मंदिरों में ट्रस्ट समिति के माध्यम से स्वच्छता, रोशनी, दीप प्रज्जवलन आदि के साथ ही भगवान श्रीराम-जानकी आधारित सांस्कृतिक आयोजन भी किये जायेंगे। जिले में विभिन्न स्थानों पर रामलीला का आयोजन भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *