मॉडल दिव्या पाहुजा की लाश 11 दिन बाद नहर में मिली

नहर से लाश की बरामदगी के बाद कार्रवाई करती पुलिस।गुरूग्राम. पुलिस ने गुरूग्राम की मॉडल दिव्या पाहुजा की लाश बरामद कर ली है। शव की तलाश करने के लिये एनडीआरएफ का 25 सदस्यीय दल पटियाला पहुंचा था। एनडीआहरएफ की टीम गुरूग्राम और पंजाब पुलिस के साथ मिलकर पटियाला से खनौरी बॉर्डर तक नहर में शव की तलाश कर रही थी। लेकिन दिव्या पाहुआ की लाश हरियाणा के टोहाना नहर से बरामद हुई। नहर से शव निकालने के बाद उसकी एक तस्वीर पुलिस ने दिव्या के घर वालों को भेजी। जिसे देख्कर उन्होंने ने लाश की पहचान की। गुरूग्राम क्राइम ब्रांच की 6 टीमें शव को ढूंढने में लगी थी।

इस हत्याकांड में दिव्या को गोली मारने वाला होटल मालिक अभिजीत और लाश बाहर ले जाने वाले ओमप्रकाश व हेमराज को 3 जनवरी को ही गिरफ्तार कर लिया था।
आपको बता दें कि गत 2 जनवरी को गुरूग्राम के द सिटी पॉइंट होटल के रूम न म्बर 111 में दिव्या की गोली मार कर हत्या की गयी थी। इस घटना को होटल के मालिक अभिजीत सिंह ने अंजाम दिया था। इस केस में पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार बलराम नाम के आरोपी से पूछताछ के बाद हरियाणा पुलिस को दिव्या पाहुजा की लाश बरामद करने में सफलता मिली। बलराज ने ही पुलिस को बताया था कि उसने दिव्या की लाश हरियाण के टोहाना नहर में फेंकी थी। दरअसल, दिव्या पाहुजा हत्याकांड के मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह ने लाश को ठिकाने लगाने का काम अपने गुर्गे बलराज गिल को सौंपा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *