राममंदिर के उद्घाटन गदगद अमेरिकी हिन्दुओं ने 216 कारों के साथ निकाला काफिला
नई दिल्ली. अयोध्या में राममंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। 22 जनवरी को पीएम नरेन्द्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। इसे लेकर देशभर में उत्साह तो है ही। लेकिन अमेरिका में बसे हिन्दुओं में भी इसे लेकर खासा उत्साह है। राममंदिर के उदघाटन से पूर्व अमेरिकी हिन्दुओं ने ह्यूस्टन में एक बड़ी कार रैली निकाली है।
कार रैली के दौरान अमेरिकी हिन्दुओं ने ह्यूस्टन के 11 मंदिरों में भी दर्शन किये और जय श्रीराम और रामभजन गाये। 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिये विश्व हिन्दू परिषद ऑफ अमेरिका को भी आमंत्रित किया है। रैली के दौरान हिन्दुओं में राम मंदिर की तस्वीर वाले भगवा घ्वज, भारतीय और अमेरिकी झंडा भी कार पर लगाया था। रैली के दौरान 216 गाडि़यों का 5 किमी लम्बा काफिला निकला था। इस रैली को 8 बाइक पर पुलिसकर्मी स्क्वॉड कर रही थी।
