जनसुनवाई में आई समस्याओं का अपर आयुक्त ने मौके पर किया समाधान

ग्वालियर –  आमजनों की विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जनसुनवाई के तहत आज नगर निगम ग्वालियर में अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव ने आमजनों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई के दौरान उपायुक्त अनिल दुबे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
सिटी सेंटर स्थित निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई में वार्ड 52 फर्श वाली गली गुडा के निवासीगडो ने शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि शैलेन्द भार्गव की भैंस और गाय की डेरी द्वारा गोबर की गंदगी से मोहल्ले में बदबू एवं गोबर से नाली जाम होना जिससे बीमारियों फैलने के संबंध में, वार्ड 49 तारागंज के निवासीगडों ने बताया कि तात्या पाखडे की पायेगा में मकान मालिको ने घर के बाहर चबूतरा बनाकर रोड पर अतिक्रमण कर दिया है जिस कारण निकलने में परेशानी होत है। उक्त अतिक्रमण को हटाये जाने के संबंध में, वार्ड 4 समृद्धि मेंशन सदाशिव नगर गौरीशंकर स्कूल के पास के निवासीगडों ने समृद्धि मेंशन कॉलोनी के आधिपत्य वाली जगह से अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाये जाने के संबंध में अपना आवेदन अपर आयुक्त को दिया। अपर आयुक्त ने सुनवाई करते हुए कुछ समस्याओ का निराकरण त्वरित करते हुए बांकी समस्याओं के निराकरण के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही जनसुनवाई में पेयजल, अतिक्रमण, सफाई, विद्युत, आवास, सीवर सफाई आदि से संबंधित 20 से अधिक आवेेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश अपर आयुक्त ने दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *