2 इंस्पेक्टरों की सड़क दुर्घटना मौत, कार हुई चकनाचूर

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस के 2 इंस्पेक्टरों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी है। यह घटना हरियाणा के सोनीपत जिले में कुंडली बॉर्डर के पास हुई है। मृतकों की शिनाख्त नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक स्पेशनल स्टाफ में पदस्थ इंस्पेक्टर दिनेश बेनीवाल और आदर्शनगर थाने में पदस्थ एटीओ इंस्पेक्टर रणवीर के रूप में हुई है।
क्या है मामला
यह सड़क दुर्घटना सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाइवे 44 पर देर रात हुई है। पिआऊ मनियारी में एक की ट्रक से टक्कर हुई है। जिसमें वाहन सवार 2 दिल्ली के पुलिस इंस्पेक्टरों की मौत हो गयी है। घटना की सूचना मिलने पर कुंडली थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सिविल अस्पताल में भिवाज दिया है। सोनीपत कुंडली थाना पुलिस सड़क दुर्घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *