निगम ने क्रय की 5 रोड स्वीपिंग मशीन, निगमायुक्त श्री सिंह ने देखा डेमो
नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर में स्वच्छता को अत्याधुनिक संसाधनों के माध्यम से करने की दिशा में ग्वालियर द्वारा तेजी से कदम बढाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर निगम ग्वालियर द्वारा 5 रोड स्वीपिंग मशीन क्रय की गई हैं। जिससे अब शहर की विभिन्न सड़कों की सफाई मशीन द्वारा नियमित रुप से हो सकेगी। जिसका डेमो निगमायुक्त हर्ष सिंह ने निगम के डिपो पर देखा। इस अवसर पर उपायुक्त अमरसत्य गुप्ता, कार्यशाला प्रभारी शैलेन्द्र सक्सैना उपस्थित रहे।
निगमायुक्त ने बताया कि दिल्ली की कंपनी से 4 करोड 50 लाख रूपये की राशि से 5 रोड स्वीपिंग मशीन क्रय की है। जिनमें से 4 कंपनी द्वारा उपलब्ध करा दी हैं। शेष बची एक मशीन भी शीघ्र उपलब्ध हो जाएगी। जिससे शहर की सड़कों से धूल मिट्टी साफ हो जायेगी, इससे प्रदूषण में भी कमी आयेगी। यह मशीन सडक से छोटे से छोटे कण को भी खीच लेती है। निगमायुक्त व पॉल्यूशन कंट्रोल टीम ने रोड स्वीपिंग मशीन को निगम की कार्यशाला में चलाकर देखी। जिस पर पॉल्यूशन कंट्रोल टीम ने मशीनों की तारीफ की।
