स्वच्छता में मप्र को बढ़त, इंदौर को 7 Star
भोपाल. केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने स्वच्छ सर्वेक्षण- 2023 के परिणामों की घोषणा कर दी है। स्वच्छता के क्षेत्र में मध्य प्रदेश के फिर बढ़त बनाई है। इंदौर, भोपाल, महू कैंट, अमरकंटक, नौरोजाबाद एवं बुधनी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही स्वच्छ राज्य के रूप में मध्य प्रदेश को भी सम्मानित किया जाएगा। शनिवार देर रात जारी स्वच्छ सर्वेक्षण परिणामों में खुले में शौच से मुक्त ओडीएफ और कचरा मुक्त शहरों की स्टार रेटिंग के परिणाम भी जारी कर दिए गए हैं। इनमें प्रदेश के शहरों ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
