कूनो नेशनल पार्क से खुशखबरी, चीता आशा ने 3 शावकों को दिया जन्म
श्योपुर. श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी आई है। मादा चीता आशा ने बुधवार को तीन शावकों को जन्म दिया है। तीनों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। डीएफओ थिरुकुराल आर ने इसकी पुष्टि की है। नेशनल पार्क का मैदानी अमला और डॉक्टरों की टीम शावकों पर नजर रखे हुए है।

