लोकसभा चुनाव से पहले CAA लागू कर देगी मोदी सरकार

नई दिल्ली. देश की संसद के द्वारा पारित नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर बुधवार को बडी खबर सामने आई है। जानकारों के अनुसार केंद्र की मोदी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले सीएए लागू करने की तैयारी में है। गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार इस कानून के नियम-कायदों को जल्द ही लागू कर दिया जाएगा। संभावना है कि इसी महीने या फरवरी में सीएए के नियम लागू हो जाएंगे। बता दें कि इस विधेयक को दिसंबर 2019 में संद द्वारा मंजूरी दे दी गई थी। इस विधेयक में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीडन के कारण भारत आए हिंदुओं, सिखों, बौद्धों, जैनियों, पारसियों और ईसाइयों को भारतीय नागरिकता देने की वकालत की गई है। वहीं मुसलमानों को इससे अलग रखा गया है।
सरकार के बडे अधिकारी ने की पुष्टी
जब केंद्र के एक बडे अधिकारी से पूछा गया कि क्या सीएए नियमों को कुछ महीनों में होने वाले लोकसभा चुनावों की घोषणा से पहले अधिसूचित किया जाएगा तो उन्होंने जवाब दिया कि हां उससे बहुत पहले अधिकारी ने आगे कहा हम जल्द ही सीएए के नियम जारी करने जा रहे है। नियम जारी होने के बाद कानून लागू किया जा सकता है और पात्र लोगों को भारतीय नागरिकता दी जा सकती है। आवेदकों को वह वर्ष बताना होगा जब उन्होंने यात्रा दस्तावेजों के बिना भारत में प्रवेश किया था। आवेदकों से कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा। बता दें कि कानून में चार साल से अधिक की देरी चुकी है और कानून लागू होने के लिए नियम जरूरी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *