विपक्षी नेता की गर्दन किया हमला
दक्षिण कोरिया. मुख्य विपक्षी नेता ली जे-म्युंग पर बुसान दौरे के समय एक अज्ञात हमलावर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया है। हमले में घायल हुए ली जे-म्युंग को आनन-फानन में उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
गर्दन पर किया हमला
समाचार एजेंसी योन्हेप ने बताया कि दक्षिण कोरिया के मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रमुख ली जे-म्युंग पत्रकारों से चर्चा करते हुए कुछ सवालों के जवाब दे रहे थे। तभी एक हमलावर ने ली पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में उनकी गर्दन के बाई ओर चोट लगी हे।
