MP में 2 से 4 जनवरी तक इन तीन संभागों में बारिश

भोपाल. नए साल की भोर मौसम के बदले मिजाज से हुई संभाग के कई जिलों में जहां कोहरा छाया रहा वहीं भोपाल-इंदौर में बादलों की दस्तक बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार दो से चार जनवरी को प्रदेश के पूर्वी हिस्से जबलपुर, सागर, रीवा संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं ग्वालियर, रीवा और सागर संभाग में दिन के तापमान में गिरावट बनी हुई है और टीकमगढ तीव्र शीतल वाला दिन रहेगा। विभाग ने जनवरी के पहले सप्ताह में कडाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है।
प्रदेश में खजुराहों की रात सबसे ठंडी
प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान खजुराहो में नौ डिग्री सेल्सियस, सीधी में 9.2, रीवा में 9.4, दतिया में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा छतरपुर जिले के नौगांव में 10 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को छतरपुर, ग्वालियर और राजगढ में शीतल दिन रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *