VISM हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर – मरीजों ने उठाया लाभ
ग्वालियर. VISM ग्रुप के अन्तर्गत संचालित व्हीआईएसएम हॉस्पिटल ने नगर डबरा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। जिसमें बडी़ संख्या मंे बीमार, ग्रामवासियों ने विभिन्न जाँचे करवाकर समूचित चिकित्सा प्राप्त की। इस शिविर में मधुमेह, बीपी., छाती रोग, दंत रोग, हड्डी एवं जोड रोग, शिशु रोग एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग जैसी बीमारियों का निःशुल्क परीक्षण कर उनको निःशुल्क दवाईयॉ वितरित की गई साथ ही बाजार में हो रही महंगी – मंहगी जॉचें निःशुल्क की गई। शिविर में लगभग 327 मरीजो ने चिकित्सा लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. सुनील राठौर ने उपस्थित नगरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा व्हीआईएसएम हॉस्पिटल पिछले कई वर्षो से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में निःशुल्क शिविरो का आयोजन करते हुए रूग्ण ग्राम एवं नगरवासियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराता रहा है।
हमारा मानना है कि स्वस्थ्य नागरिक ही स्वस्थ्य राष्ट्र का निर्माण कर सकते है। इसलिये हमने अपना सारा ध्यान ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के स्वास्थ्य समस्याओं पर केन्द्रित कर रखा है जहॉ गरीब लोग अभावो के कारण स्वास्थ्य को प्राथमिकता नही देते है। हमारा प्रयास रहेगा कि निकट भविष्य मंे हम अधिक से अधिक स्वास्थ्य शिविरो का आयोजन करें । मैं नगर डबरा के नागरिको को आश्वस्त कर देना चाहता हूँ कि कभी भी आवश्यकता पडने पर वे हमारे व्हीआईएसएम हॉस्पिटल में प्राथमिकता पर चिकित्सा लाभ ले सकते है। इस अवसर पर संस्थान के समस्त डॉक्टर्स एवं नर्सिंग स्टॉफ उपस्थित रहा।
