मणिपुर में IED ब्लास्ट में 4 पुलिसकर्मी घायल

इंफाल. मणिपुर में अज्ञात बंदूकधारियों ने सुरक्षा बलों के वाहन पर IED से हमला कर दिया। इसमें 4 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल उनका इलाज 5 असम राइफल्स कैंप में चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना टेंग्नौपाल के मोरेह में शनिवार दोपहर 3:30 बजे हुई। उपद्रवियों ने पुलिस को उस समय निशाना बनाया, जब वे मोरेह से की लोकेशन पॉइंट (KLP) की ओर बढ़ रहे थे। 4 दिसंबर को इसी जगह में दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में 13 लोगों की मौत हो गई थी।
वहीं, इम्फाल वेस्ट जिले के कदंगबंद में बंदूकधारियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान जेम्सबॉन्ड निंगोमबाम के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि जेम्सबॉन्ड गांव की सुरक्षा में तैनात था।
मणिपुर के सीएम एन. बीरेन सिंह ने युवक की हत्या की निंदा की है। सीएम ने कहा- कुछ लोग राज्य में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। दोषियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। हम उन्हें नहीं बख्शेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *