अवैध खदान पर पुलिस की छापामार कार्यवाही में 2 पनडुब्बी जब्त आग लगाकर नष्ट, माफिया मौके से फरार हुए
दतिया. जिले के उनाव थाना क्षेत्र के रामघाट में लम्बे समय से चल रही अवैध खदान पर शुक्रवार की शाम उनाव थाना पुलिस ने छापा मार कर कार्यवाही में जब्त की गयी 2 पनडुब्बियों में आग लगा नष्ट कर दिया है। पुलिस के पहुंचते ही रेत माफिया मौके से भाग गये।
उनाव थाना प्रभारी यादवेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि हमें रामघाट में चल रही अवैध रेत उत्खनन की शिकायतें मिल रही थी। दतिया पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन पर उनाव थाना पुलिस बल के साथ पहुंच रामघाट पर छापा मारा। पुलिस को देखकर रेत माफिया अपना समान छोड़ कर फरार हो गये। घटनास्थल पर 2 पनडुब्बी मिली थी दोनों पनडुब्बियों में आग लगा कर नष्ट कर दिया है।
