25 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए सब इंजीनियर रंगे हाथो गिरफ्तार

भिण्ड. ग्राम द्वारका पुरा में एक खेत में तालाब के निमार्ण कार्य की राशि एवं मूल्यांकन व कार्य पूर्णताः प्रमाण पत्र देने के एवज में फरियादी युवक 60 हजार रूपये की रिश्वत मांग रहा था। फरियादी ने कई भिण्ड जनपद में मनरेगा कार्य देख रहे उपयंत्री दीपक गर्ग से रिश्वत की डिमांड कम करने के लिये कहा तो बात 25 हजार रूपये में तय हो गयी थी। फरियादी द्वारका पुरा के ग्राम रोजगार सहायक संजीव गुर्जर ने इसकी शिकायत ईओडब्ल्यू एसपी बिट्टू सहगत से की।
ईओडब्ल्यू एसपी बिट्टू सहगल ने टीम बनाकर रिश्वत की मांग करने वाले उपयंत्री दीपक गर्ग को पकड़ने के लिये कहा है। भिंड के लहार चुंगी स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सुबह लगभग 11 बजे फरियादी संजीव गुर्जर ने जैसे ही उपयंत्री दीपक गर्ग को 25 हजार रूपये दिये तो टीआई शैलेन्द्र कुशवाह, एडीपीओ अनिल लोधी, एसआई योगेन्द्र दुबे, घनश्याम भदौरिया, आरक्षक नरेश व अजय आदि ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *