ज्यारोग्य चिकित्सालय में 4 माह से बजट के अभाव से नहीं खरीदी जा रही हैं दवायें
ग्वालियर. चार माह से बजट के अभाव में जयारोग्य चिकित्सालय में दवाओं की व्यवस्था कमजोर है। जिसके चलते प्रबंधन की समस्या लगातार बढ़ रही है। जिसकी वजह से छोटी-छोटी दवाओं एवं आवश्यक चीजों की कमी लगातार बनी रहना है।
अंचल के सबसे बड़े अस्पताल जयारोग्य में प्रतिदिन हजारों मरीज उपचार के लिये आते हैं। जिनके लिये दवाओं का सहमुचित प्रबंध करने के लिये चिकित्सालय को लगभग ढाई करोड़ रूपया प्रतिमाह शासन से भेजा जाता था। मगर अस्ता माह से इस बार बजट नहीं आने से परेशानी बढ़ रही है जिससे मरीज परेशान हो रहे हैं।
दवायें सेल्फ इनकम से खरीदेंगे
जयारोग्य विकित्सालय में प्रबंधन ने स्वयं की आय का जरिया बनाया हुआ है। और उस पैसे को अभी तक खर्च नहीं किया है। लेकिन इस बार दवाओं के अभाव को देखते हुए उस पैसे से दवा खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है।
सीएम हेल्पलाइन पर ढेर शिकायतें
मरीजों से दवा मंगाने की शिकायतें सीएम हेल्पलाईन पर दिनों दिन बढ़ रही है। चिकित्सक दवा न होने की स्थिति में मरीज से उन दवाओं को मंगा लते है। वहीं ऑपरेशन के लिये ग्लब्स जैसेी वस्तुऐं मरीज से मंगाने की शिकायतें भी पहुंच रही है।
वेतन की चिंता सता रही है
जेएएच में पुराने लेखाधिकारी विवेक गर्ग के जाने के बाद नये लेखाधिकारी के न आने की स्थिति के चलते कर्मचारियों में वेतन लटकने की चर्चायें तेज हो गयी है। इसी वजह से नवम्बर माह में वेतन देरी से आया था और इससे कई कर्मचारियों को लोन की किश्तें दुकाने में परेशानी का सामना करना पड़ा था और कई कर्मचारियों को पैनाल्टी तक भुगतनी पड़ी थी।
सुपरिडेंट बोले
दवाओं की कमी बजट की वजह से लेकिन व्यवस्था को चालू रखा गया है। जल्द ही अपने पास मौजूद धन से दवायें खरीदेंगे। कर्मचारियों का वेतन बजट के अनुसार समय पर पहुंचेगा।
डॉ. आरकेएस धाकड़, अधीक्षक, जेएएच
