ग्वालियर के योगगुरू की चीन में संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव, पिता बोले बेटे की हत्या हुई है

सू चाइन नाम की महिला मित्र प्रबल कुशवाह को चीन ले गई थी।ग्वालियर. योग गुरू ग्वालियर निवासी की चीन में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी है। ऐसा बताया जा रहा है कि उसका शव फंदे से लटका मिला है। घटना हफ्तेभर पहले की है। बावजूद परिजनों को सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। परिजनों ने शव भारत लाने के लिये केन्द्र सरकार से गुहार लगाई है।
चीनी अधिकारी इसे आत्महत्या का मामला बता रहे हैं। जबकि परिजनों ने चीनी महिला और भारतीय युवा मित्र पर हत्या का आरोप लगाया है।
चीन में गया था योगा कोर्स के लिये
प्रबल कुशवाह पिता सुरेन्द्रसिंह कंपू इलाके का निवासी था। वह परिवार का इकलौता बेटा थाि। 20 दिसम्बर को वीडियो कॉलिंग पर उसने घर पर बात की थी और इसके बाद से उसका फोन बन्द आने लगा। शंका के आधार पर परिजनों ने चीन में उसकी महिला मित्र सू-चाइन और मिस रोज से संपर्क करने की कोशिश, लेकिन उन्होंने भी फोन रिसीव नहीं किया। 23 दिसम्बर को जब संपर्क हुआ तो उन्होंने बताया कि प्रबल ने फांसी लगा ली है काफी प्रयासों के बाद दूतावास ने भी उन्हें भी यही जानकारी दी।
बचपन से ही योगा का शौकीन था

प्रबल को बचपन से योगा और मलखम्ब का शौक था। योगा का डिप्लोमा करने बेंगलुरु चला गया। वहां योग के साथ-साथ चीनी समेत अन्य भाषाएं सीखीं। पिता ने बताया कि योगा क्लास के दौरान उसकी पहचान सू चाइन नाम की चीनी युवती और मिस रोजी से हुई। उसे बीजिंग के योगा सेंटर में नौकरी का ऑफर मिला। अच्छा अवसर मानकर वह पिछले साल फरवरी में चीन चला गया।
शव को भारत लाने के लिए सरकार से गुहार
प्रबल का परिवार सदमे में है। परिजन भारतीय दूतावास से मदद की गुहार लगा रहे हैं। दूतावास की ओर से बताया गया कि शव को भारत आने में डेढ़ महीने का समय लगेगा। पिता सुरेन्द्र कुशवाह ने केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से शव को जल्द भारत लाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *