मुख्यमंत्री ने 200 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले अटल स्मारक का किया भूमिपूजन

ग्वालियर – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी एक विराट व्यक्तित्व के धनी थे। सत्ता पक्ष एवं विपक्ष ने उन्हें हमेशा उन्हें पूरा सम्मान दिया। उनके प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान अनेकों ऐतिहासिक कार्य हुए। सफल परमाणु परीक्षण भी उनके कार्यकाल की देन है।
शहर के हृदय स्थल महाराज बाड़े पर आयोजित ग्वालियर गौरव दिवस के कार्यक्रम के दौरान 200 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होने वाले अटल स्मारक का भूमिपूजन कर स्मारक के मॉडल का भी निरीक्षण किया। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का उज्जैन एवं बड़ानगर से भी नाता रहा है। उन्होंने कहा कि आज हम अटल जी की जयंती पर ग्वालियर का गौरव दिवस कार्यक्रम के आयोजन पर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और यह हमारा सौभाग्य है कि अटल जी ग्वालियर की पावन धरती से थे।
अटल जी की जयंती पर 200 करोड़ रूपए की लागत से अटल स्मारक का जो शिलान्यास किया गया है उससे विकास के नए – नए आयाम भी जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गौरव दिवस मनाए जाने की परंपरा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार द्वारा शुरू की गई
कलाकारों का हुआ सम्मान
ग्वालियर गौरव दिवस कार्यक्रम में विभिन्न विभूतियों का सम्मान भी किया। जिनमें सर गंगाराम हॉस्पिटल नईदिल्ली में सेवाएँ दे रहे वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मुकुन्द खेतान, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं कोच शिवेन्द्र सिंह राठौर, शिक्षाविद एवं साहित्यका जगदीश तोमर, ग्वालियर सांगीतिक घराने के प्रख्यात शास्त्रीय गायक उमेश कंपू वाले एवं स्वर्ग सदन संस्था के विकास गोस्वामी शामिल हैं।
कलाकारों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
ग्वालियर गौरव दिवस समारोह में देश की सुविख्यात गायिका सुश्री मैथली ठाकुर एवं उनके सहयोगी कलाकारों द्वारा भजन एवं लोकगीतों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। ग्वालियर गौरव दिवस के अवसर पर रंगारंग आतिशबाजी का भी प्रदर्शन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *