तेजी से पैर पसार रहा कोरोना का नया वेरिएंट, इन राज्यों में अलर्ट जारी

नई दिल्ली. देश में एक बार फिर कोरोना वायरस का नया वेरिएंट अपना पैर पसार रहा है। इस संक्रमण की वजह से केरल में आज फिर एक और मरीज की मौत हो गई है। इस वेरिएंट के बढ़ते केस को देखते हुए कई राज्यों ने एडवाइजरी जारी की है। रविवार को बीते 24 घंटे में 656 नए मामलों के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या 3742 तक पहुंच गई है। इन मामलों में से 128 मामले केवल केरल में हैं, जहां एक मरीज की मौत हो गई है।
केरल में सबसे ज्यादा मरीज
केरल में एक और मौत के साथ कुल मौतें अब 72063 हो गई हैं, जबकि पिछले 24 घंटे में 296 लोग ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने राज्यवासियों को यह आश्वस्त किया है कि अस्पताल पूरी तरह से संक्रमण से लड़ने के लिए तैयार हैं, और चिंता करने की कोई बात नहीं है।
अलर्ट मोड़ पर महाराष्ट्र सरकार
दक्षिण भारतीय राज्यों में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि को देखते हुए, महाराष्ट्र सरकार ने भी अलर्ट मोड़ पर आ गई है। स्वास्थ्य मंत्री संजय बनसोडे ने सरकारी अस्पतालों में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, और अन्य जरूरी उपकरणों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *