देश के प्रख्यात कवियों ने दी भारत रत्न श्रद्धेय अटल जी को काव्यांजलि

देश के प्रख्यात कवि पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा को मिला अटल कवि सम्मान
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के प्रख्यात कवियों ने दी अपनी प्रस्तुति
ग्वालियर – भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री एवं ग्वालियर के लाड़ले सपूत अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित ‘‘हमारे अटल प्यारे अटल” कवि सम्मेलन में देश के प्रख्यात कवियों ने अटल जी को काव्यांजलि अर्पित की। इस अवसर पर देश के प्रख्यात कवि पदम्श्री श्री सुरेन्द्र शर्मा को अटल कवि सम्मान प्रदान किया गया। पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा ने काव्य पाठ के प्रारंभ में कविता वाचन में कहा राम तो शबरी के झूठे बेर खा सकते है, पर सबरी राम के मंदिर में क्यों नहीं जा सकती।
सांसद विवेक शेजवलकर ने कहा कि अटल जी संवेदनशील राजनेता, वक्ता, कवि एवं कुशल प्रशासक रहे हैं। अटल जी की सरकार को हमेशा सुशासन, देश मंे सड़कों का जाल बिछाने एवं सबसे ज्यादा दलों के बीच सामंजस्य बैठाकर सफलतम सरकार चलाने को लेकर याद किया जा जायेगा।
महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी विराट व्यक्तित्व वाले राजनेता एवं कवि थे, ग्वालियर के कण-कण में अटल जी बसते हैं। आज अटल जी को स्मरण करते हुए आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा को सम्मानित करना हम सबके लिए गौरव की बात है।
नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने कहा कि भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के कवि रूपी व्यक्तित्व को याद करने के लिए नगर निगम द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम पिछले 8 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन देश के प्रतिष्ठित आयोजन के रूप में भी ख्याति प्राप्त कर रहा है। इ
देश के जाने माने कवियों ने किया कविता पाठ
हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा ने काव्य पाठ में कविता वाचन करते हुए कहा कि बच्चों को इस लाइक मत बनाओ कि आप उनके लायक नहीं रहो।

अनिल चौबे ने कवि पाठ करते हुए कहा कि पायेगा न यश कीर्ति अटल के जैसा न कोई शायद किसी में ऐसा त्याग तप आएगा, आएगा न भक्ति भाव मन में स्वदेश का तो शत्रुओं के मध्य जय हिंद कौन गाएगा। गाएगा हजार बार भारती का यश गान क्या सपूत की भक्ति देश दौहराएगा। दौहराएगा भले ही बलिदान किंतु अटल की छवि कौन रच पाएगा।
डॉ. सरिता शर्मा ने कवि पाठ करते हुए कहा कि सपनों के नशे मन को एक बार फिर सजाना, होली, दिवाली, ईद भी मिलजुलकर मनाना, जो देश पर शहीद हुए उनकी याद में गर हो सके तो एक दिया तुम भी जलाना।
ताहिर फराज ने कवि पाठ करते हुए कहा कि अब इससे बडकर और क्या सजा हमारी है, तुम्हारे दौर में जो जिंदगी गुजारी है। नजर बचा के गुजरते हो तो गुजर जाओ, मैं आईना हॅू मेरी अपनी जिम्मेदारी है।
सुश्री मनु वैशाली ने काव्य पाठ में कहा कि
उलझे उलझे हैं उलझा को सिद्ध सरल हो जाएंगे पूर्ण फलित या समाकलित या फिर अवकल हो जाएंगे सिर्फ निरंतरता रखना तुम और जरा सा संयम भी अंकगणित के प्रश्नों जैसे हैं हम हल हो जाएंगे।
सुधीप भोला ने काव्य पाठ के दौरान श्रोताओं से कहा कि राजनीति में कविमन लेकर आये अटल बिहारी, आभारी हे शुचिता के परम पुजारी,
वाणी का सामर्थ्य, शब्द का सम्प्रेषण सिखलाया, पक्ष और प्रतिपक्ष बखूबी हर किरदार निभाया, जन मन के स्वर प्रखर किये, है लोकतंत्र बलिहारी
स्वाभिमान की परिभाषा का सबसे श्रेष्ठ उदाहरण, पांचजन्य थे मगर बांसुरी सा मीठा हर भाषण, एक सरल रेखा से मैं तो तुलना करूं तुम्हारी,
राजहंस तुमने मानस को कमल कमल कर डाला, और पोखरण में भारत को अटल अटल कर डाला, फिर से आना मात भारती जाता देख पुकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *