AIMIM के जिलाध्यक्ष आरिफ जमाल की गोली मारकर की हत्या

सीवान. बिहार के सीवान में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM )के नेता आरिफ जमाल को शनिवार की शाम को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर घटना को अंजाम दिया है। घटना के समय वहां पर मौजूद लोग आनन-फानन में आरिफ को इलाज के लिये अस्पताल ले गये। मगर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है और साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस हत्याकांड के पीछे की क्या वजह है।
आपको बता दें कि AIMIM नेता आरिफ जमाल सीवान के जिलाध्यक्ष थे। इससे पहले वर्ष 2021 में AIMIM  नेता असद खान की हैदराबार में हमलावरों ने हत्या कर दी थी। यह घटना वट्टापल्ली क्षेत्र अंतर्गत मैलारदेवपल्ली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई थी। मृतक असद खान का इतिहास अपराध वाला था। हमलावरों ने सड़क पर उन्हें रोककर धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दीथी। दिन के उजाले में खुलेआम वारदात को अंजाम दिया गया था। इस वारदात से इलाके के लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *