दूधिया रोशनी के बीच बीसीसीआई 3 सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया, स्टेडियम व्यवस्थाओं के प्रति संतुष्टि दिखाई

ग्वालियर. शंकरपुर स्थित न्यू क्रिकेट स्टेडियम का बीसीसीआई 3 सदस्यीय टीम ने जीडीसीए के अध्यक्ष प्रशांत मेहता सचिव संजय आहूजा के साथ निरीक्षण के लिये जल फ्लड लाईट, पिच देखने के बाद सतुष्टि जाहिर की है। बीसीसीआई टीम का निरीक्षण लगभग 2.30 घंटे चला। टीम ने बड़ी तसल्ली से एक-एक चीज का निरीक्षण किया। इस बीच बीसीसीआई टीम ने मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया।
बीसीसीआई टीम जल्द मुुंबई पहुंचकर 2-3 दिन में अपनी रिपोर्ट बीसीसीआई कार्यालय में देगी उसके बाद ग्वालियर में होने 14 जनवरी के बाद तय होगा कि मैच खेला जायेगा या नहीं।

फ्लड लाइट की टेस्टिंग 
एमपीसीए के सीईओ रोहित पंडित ने बताया कि शंकरपुर स्टेडियम में फ्लड लाइट्स के अलावा कैमरों के लिए अंडर ग्राउंड केबल का काम चल रहा है। शुक्रवार तक सभी 6 फ्लड लाइट्स लग जाएंगी। शनिवार से इनकी टेस्टिंग के लिए काम शुरू होगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद ही बीसीसीआई की टीम को आमंत्रित किया जाएगा। जिससे कामों को देख टीम ग्वालियर में मैच कराने के पक्ष में अपनी सहमति दे सके।
कब तक ग्वालियर आ सकती है टीम इंडिया
तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच मोहाली में खेला जाएगा। इस मैच के बाद ग्वालियर को दूसरा मैच मिलता है तो भारत-अफगानिस्तान की टीम यहां आएंगी। दर्शकों की गाडियों की पार्किंग व्यवस्था के लिए स्टेडियम से 500 मीटर की दूरी पर करने की प्लानिंग है। यह मैच जनवरी में होगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *