सेना हेलीकॉप्टर से ढूंढ रही आंतकवादियों

नई दिल्ली. जम्मू कश्मीर के राजौरी में गुरूवार को सेना की गाडि़यों को निशाना बनाकर किये गये आतंकी हमले में 4 जवान शही हो गये। पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी थाना मंड़ी-सुरनकोट्र इलाके मे ंअंधा मोड़ के पास पहले से पहाड़ी पर छिपे हुए थे और जैसे ही मोड़ पर सेना की गाड़ी धीमी हुई तो उन्होंने ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। दरअसल जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में आतंकवादी गतिविधियों बढ़ी और इसे लेकर अब अहम खुलासा हुआ है। घटनास्थल के आसपास घेराबंदी की गयी है और सेना हेलीकॉप्टर से आतंक्कवादियों की तलाश की जा रही है।

पाकिस्तान और चीन ने मिलाया हाथ
शीर्ष रक्षा सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान और चीन ने पुंछ सेक्टर में आतंकवाद को पुर्नजीवित करने के हाथ मिला है ताकि भारतीय सेना पर लद्दाख सेक्टर से सैनिकों को हटाने और यहां सुरक्षाबलों को फिर से तैनात करने का दबाव बनाया जा सके।
गुरुवार को हुआ था हमला
आपको बता दें कि गुरुवार को राजौरी/पुंछ में हुए आतंकी हमले में 4 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए ते. आतंकी हमले में 3 से 4 आतंकवादी शामिल रहे। यह हमला डेरा की गली और बुफलियाज के बीच धत्यार मोड़ पर किया गया। जिस तरह हमले को अंजाम दिया गया है उससे प्रतीत होता है कि आतंकियों ने हमले को अंजाम देने से पहले रेकी की थी और खुद पहाड़ी के ऊपर चले गए और फिर वहां से सेना के दो वाहनों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
घात लगाकर किया हमला
दरअसल आतंकियों ने धत्यार मोड़ पर हमला सुनियोजित तरीके से किया क्योंकि अंधा मोड़ (Blind Curve) और ऊबड़-खाबड़ सड़क के कारण इस जगह पर वाहनों की गति धीमी हो जाती है.गुरुवार को धत्यार मोड़ पर जब सेना की गाड़ियां की रफ्तार धीमी हुईं तो आतंकियों ने अचानक उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, लेकिन आतंकवादी उस स्थान से भागने में सफल रहे। शहीद जवानों के हथियार गायब हैं और ऐसी आशंका है कि आतंकी शहीद जवानों के हथियार छीनकर भाग गए।
