4 टॉवर लगी पर फ्लड लाईटों की दूधिया रोश्नी से जगभगाया स्टेडियम

ग्वालियर. शहर से 12 किमी दूर शंकरपुर स्थित क्रिकेट स्टेडियम में 6 टॉवरों पर लगी फ्लड लाईट की टेस्टिंग के लिये 4 टॉवर की लाईटों को बार -बार चालू और बंद की जा रही थी। गुरूवार की रात 7.30 बजे स्टेडियम के आसपास लाईटों कं जगमगाने से चारों ओर दूधिया लाइट देखने के लिये काफी दर्शकों की भीड़ थी जिन्हें सुरक्षा एजेंसी के जवानों ने रोक रखा था। पुनः शुक्रवार की शाम 6 टॉवरों लाईटों के टेस्टिंग की जायेगी। इन लाइटों के जलने से आसपास 1 किमी का इलाका भी जगमाने के बाद आसपास के लोगों के मन में खुशी का वातावरण दिखाई दिया।
निरीक्षण के लिये पूर्व क्रिकेटर अबे कुरूविल्ला बीसीसीआई के साथ आयेंगे
शंकरपुर स्थित मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसियेशन की देखरेख में बन रहे क्रिकेट स्टेडियम की 6 फ्लड लाईट की रोशनी से पूरा स्टेडियम से जगमगा उठा। फ्लड लाईट की रोशनी की टेस्टिंग सफल होने की रिपोर्ट के बाद बीसीसीआई की टीम पूर्व क्रिकेटर अबे कुरूविल्ला के साथ आ रही है। बीसीसीआई की टीम के रिपोर्ट के बाद ही ग्वालियर शंकरपुर स्थित एमपीसीए के क्रिकेट स्टेडियम में 14 जनवरी को इंटरनेशनल क्रिकैट मेच खेला जायेगा।
15 मिनट के लिये जली फ्लड लाईट
जीडीसीए के पूर्व सचिव निर्भय बॉकलीवाल ने बताया कि फ्लड लाईट के 6 टॉवर लगने के बाद टेस्टिंग के लिये बुधवार की शाम 7 बजे जलाये गये। इससे पूरा स्टेडियम दूधिया रोशनी से जगमगा उठा।
निर्भय बॉकलीबॉल, पूर्व सचिव, जीडीसीए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *