जम्मू-कश्मीर में 4 जवान शहीद, 3 घायल, 2 दिन से सर्चिंग चल रही

जम्मू कश्मीर. राजौरी में गुरूवार 21 दिसंबर को आतंकवादियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया। दोपहर करीब 3.45 बजे हुए हमले में पहले तीन जवान शहीद होने की खबर आई थी, बाद में ये आंकडा बढकर चार हो गया। हादसे में तीन जवान घायल भी हुए है। यहां अब भी लगातार गोलीबारी हो रही है। जानकारों के अनुसार यह हमला थानामंडी-सुरनकोट रोड पर डेरा की गली (डीकेजी) नाम के इलाके में हुआ है। ये वाहन जवानों को लेकर सुरनकोट और बफलियाज जा रहे थे जहां बुधवार रात सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। अभियान में शामिल सुरक्षाबलों से सेना का कॉन्टैक्ट आज हो पाया जिसके बाद यहां अतिरिक्त सुरक्षाबल भेजा जा रहा था।

हमला थानामंडी-सुरनकोट रोड पर डेरा की गली (डीकेजी) नाम के इलाके में हुआ है। यहां बड़ी संख्या में सुरक्षाबल मौजूद हैं। - Dainik Bhaskar
एक महीने से भी कम समय में इस क्षेत्र में सेना पर यह दूसरा आतंकी हमला है। इससे पहले 22 नवंबर को राजौरी में हुए एनकाउंटर में 5 जवान शहीद हुए थे। यहां 34 घंटे तक एनकाउंटर चला था जिसमें 2 आतंकी भी मारे गए थे।

सेना के इस वाहन पर आतंकियों ने हमला किया। वाहन के पास सड़क पर खून फैला दिखाई दे रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *