22-23 को दिल्ली में भाजपा की बडी बैठक, MP को नया प्रभारी मिलेगा
भोपाल. भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव को हटाने की तैयारी है। उनकी जगह मध्य प्रदेश को जल्द नया प्रभारी मिलेगा। आगामी 22 और 23 दिसंबर को दिल्ली में भाजपा के सीनियर पदाधिकारियों की बडी बैठक रखी गई है जिसमें प्रभारी का नाम तय हो जाएगा। जिन राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष नहीं है वहां नई नियुक्ति भी हो जाएगी। नवंबर 2020 में राव मप्र के प्रभारी बनाए गए थे। राव उस समय भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की टीम में राष्ट्रीय महासचिव हुआ करते थे।
