दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने भेजा समन
नई दिल्ली. दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ सकती है। दिल्ली सीएम केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा है। ईडी ने दिल्ली अबकारी नी ितमामले में उन्हें 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए तलब किया है। बता दें कि इससे पहले जांच एजेंसी ने 9 दिसंबर को राज्सभा सांसद और आप के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नारायण दास गुप्ता से पूछताछ की थी।
100 करोड की बात सामने आई
जानकारों के अनुसार बताया जा रहा है कि चार्जशीट जांच एजेंसी ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी उन मुख्य लाभार्थियों में से एक थी जिसे रिश्वत के रूप में शराब कार्टेल से 100 करोड रुपये का भुगतान किया गया था। इसके लिए शराब नीति से जुडे नियमों में कथित तौर पर बदलाव भी किया गया था। इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय ने सुप्रीम कोर्ट को दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के मुकदमे को 6 महीने के भीतर पूरा करने का वादा किया है।
