फिर से आ गया कोराना नया JN.1 वैरिएंट, एक दिन में हुई 5 मौतें
भोपाल. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, संक्रमण से देश में कुल 5 लोगों की मौत हुई, जिसमें 4 मौत केरल में हुई जबकि उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति ने कोविड संक्रमण से अपनी जान गंवाई। कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत समेत कई देशों को अलर्ट रहने की चेतावनी दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एडवाइजरी जारी करते हुए कोविड प्रोटोकोल का पालन करने की सलाह दी है। संगठन ने सभी प्रभावित देशों को कड़ी निगरानी और टेस्टिंग जारी रखने को कहा है। वहीं मध्यप्रदेश को लोगों को फिर से अक बार अलर्ट रहने की जरूरत है।
केरल में चार लोगों की मौत से मचा हड़कंप
सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पांच और लोगों की मौत हो गई है, जिसमें केरल में चार और उत्तर प्रदेश में एक संक्रमित शख्स की मौत हुई है। इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,33,316 हो गई। मौतों के आंकड़ों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता एक बार फिर बढ़ने लगी है।
