ये मंत्री लेंगे शपथ
भोपाल. मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम की शपथ ग्रहण के बाद मंगलवार को कैबिनेट के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार में 18 से 20 मंत्री शपथ ले सकते है और खास बात यह है कि मंत्रिमंडल में केंद्रीय से मध्य प्रदेश चुनाव लडने आए सांसदों को भी मंत्री बनाया जा सकता है। कैबिनेट का विस्तार मंगलवार शाम 5 बजे होगा। मोहन कैबिनेट में 18 से 20 नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। खास बात यह है कि उन सांसदों को भी मंत्री बनाया जा सकता है जिन्हें विधायक का चुनाव लडाया गया था। रविवार को दिल्ली में चले मंथन के बाद कई नामों पर मोहर लगा दी गई।
दिल्ली में नाम तय
रविवार शाम को दिल्ली में मंथन हुआ था, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निवास पर प्राथमिक मुहर लग गई। कैबिनेट में 18 से 20 चेहरे होंगे, जरूरत पर विस्तार होगा। कैबिनेट में युवा और चौंकाने वाले चेहरे होंगे। शिवराज मंत्रिमंडल के ज्यादातर चेहरों को फिर से मंत्रिमंडल में शामिल करने की संभावनाएं कम है। सीएम मोहन यादव उज्जैन से भोपाल लौटे और स्टेट हैंगर से ही दिल्ली चले गए थे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और नरेंद्र सिंह तोमर भी वहीं थे। संगठन की सूची में इसमें विकल्प के रूप् में कई नाम थे। जेपी नड्डा के निवास पर घंटेभर राजनीतिक विमर्श हुआ। इसमें 60 से कम उम्र वाले नेताओं पर फोकस है। संतुलन बैठाने के लिए कुछ वरिष्ठ शामिल किए जा सकते है।
संभावित मंत्रियों की सूची
•प्रहलाद पटेल
•कैलाश विजयवर्गीय
•राकेश सिंह
•राव उदय प्रताप सिंह
•रीति पाठक
•संपत्तिया उईके
इनके नाम भी लगभग तय
•रमेश मेंदोला (कैलाश विजयवर्गीय के कारण अभी चर्चा बाकी)
•तुलसी सिलावट
•प्रद्युम्न सिंह तोमर
•गोविंद सिंह राजपूत (इनके नाम पर फाइनल चर्चा बाकी)
•विष्णु खत्री
•भगवान दास सबनानी या अशोक रोहाणी (दोनों ही सिंधी विधायक, एक को मौका)
•हेमंत खंडेलवाल
•निर्मला भूरिया
•प्रदीप लारिया
•संजय पाठक
इनको लेकर एक दौर की चर्चा बाकी
•भूपेंद्र सिंह
•ब्रजेंद्र प्रताप सिंह
•विश्वास सारंग
•रामेश्वर शर्मा
•शैलेंद्र जैन या अनिल जैन
•जय सिंह मरावी
इन तीन बार के मंत्रियों को खतरा
•गोपाल भार्गव
•विजय शाह
•जयंत मलैया
•अर्चना चिटनिस
•मीना सिंह
•अजय विश्नोई
