दिल्ली में मंत्रिमंडल में प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, राव उदय प्रताप, रीति पाठक के नामों पर चर्चा
भोपाल. जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री के नाम दिल्ली से ही तय किए थे उससे अंदेशा है कि मंत्रिमंडल के नाम भी दिल्ली से ही फाइनल हो सकते है। हालांकि मोहन के मंत्रिमंडल के संभावित नामों को लेकर कयासों का दौर जोरों पर है लेकिन इस बीच नए चेहरों को भी मोहन मंत्रिमंडल में जगह मिलने की पूरी-पूरी संभावना बन रही है। वहीं सांसदी छोडने वाले प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, राव उदय प्रताप, रीति पाठक के नामों की चर्चा भी मंत्रिमंडल को लेकर जोरों पर चल रही है।
कल से शुरु हो रहा है विधानसभा सत्र
मध्यप्रदेश में सीएम मोहन यादव के मंत्रिमंडल को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच कल यानी 18 दिसंबर से मध्यप्रदेश विधानसभा का चार दिवसीय विधानसभा सत्र भी शुरु हो रहा है। सभी विधायकों को विधानसभा सत्र के लिए भोपाल पहुंचने के लिए भी भाजपा पार्टी की ओर से बोल दिया गया है जिसके कारण कयास लगाए जा रहे हैं दिल्ली में होने वाली बैठक में मंत्रियों के नामों पर फाइनल मुहर लग सकती है।
