MP में फिर शुरू होगा बारिश का दौर
भोपाल. मध्य प्रदेश में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। उत्तर भारत में अगले 7 दिन में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोम) एक्टिव हो रहे है। इनका असर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 22 दिसंबर को स्ट्रॉन्ग सिस्टम के एक्टिव होने की संभावना है। इससे 23-24 दिसंबर को प्रदेश के कई हिस्सोंमें हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के चलते दिन के टेम्प्रेचर में गिरावट और रात में मामूली बढोतरी भी हो सकती है।
