MP समेत चार राज्यों में NIA की रेड, PLFI टेरर फंडिंग से जुड़े MP के तार
भोपाल. मध्य प्रदेश समेत देश के 4 राज्यों में शुक्रवार देर शाम एनआईए की टीम ने रेड मारी। इस कार्रवाई के दौरान बिहार और दिल्ली से टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया, के खिलाफ जारी इस सर्च एक्शन में मध्य प्रदेश के तार जुडे होने की बात सामने आई है।
चार राज्यों में एनआईए की रेड
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने शुक्रवार शाम को मध्य प्रदेश समेत 4 राज्यों में रेड मारी। इसमें बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश और झारखंड राज्य शामिल रहे। चारों राज्यों में पीएलएफआई के कई ठिकानों पर छापा मारा गया। टीम को जबरन वसूली, गोला बारूद और कई आपत्तिजनक उपकरणों की जानकारी मिली थी जिसके बाद ये एक्शन लिया गया। जानकारी के अनुसार टीम ने पीएलएफआई से जुडे 23 ठीकानों पर ये कार्रवाई की है।
सीधी से जुडे तार
टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के बाद इसके सीधी तार मध्य प्रदेश के सीधी जिले से जुडे होने की बात सामने आई है। इस जानकारी के आधार पर टरर फंडिंग मामले को लेकर सीधी जिले में सर्चिंग की गई। सर्च अभियान के दौरान कुछ लोगों से पूछताछ की गई।
हमले की साजिश
एनआईए ने जांच के दौरान यह भी पाया कि पीएलएफआई के सदस्य सुरक्षा बल पर हमला, हत्या और आगजनी की योजना बना रहे थे। इस संगठन के खिलाफ भारतीय दंड विधि और यूएपी अधिनियम भी लगाया गया था।
