DRDE को मिला CII का प्रतिष्ठित पुरस्कार

ग्वालियर –DRDE को सी आई आई (confederation of indian industries) द्वारा दो प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ।
1. देश के शीर्ष 05 नवोन्मेषी संस्थान पुरस्कार (Top 5 innovative institute)
2. शीर्ष नवोन्मेषी अनुसंधान संस्थान पुरस्कार (Top innovative research institution award)
DRDE को CII के वर्ष 2023 के इन 02 पुरस्कार से सम्मानित किया है। DRDE  ग्वालियर को यह सम्मान NBC उत्पादों के स्वदेशीकरण एवं विपणन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में किये गए उल्लेखनीय अनुसंधान और विकास कार्यों हेतु प्रदान किया गया है।
आज नई दिल्ली के होटल ललित में आयोजित भव्य समारोह में यह पुरस्कार डीआरडीई ग्वालियर के निदेशक डॉ मनमोहन परीदा, सह निदेशक डॉ विकास ठाकरे एवं डॉ संजय उपाध्याय ने ग्रहण किया। इस उपलब्धि पर डीआरडीओ के अध्यक्ष एवं सचिव, अनुसंधान एवं विकास डॉ समीर वी. कामत ने डीआरडीई निदेशक को पत्र लिख कर बधाई प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *