पकड़ा गया संसद में घुसपैठ का मास्टरमाइंड, ललित झा को पुलिस ने दिल्ली में दबोचा

नई दिल्ली. आखिरकार संसद में घुसपैठ के मुख्य आरोपी ललित झा को पुलिस ने दिल्ली से पकड लिया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही पुलिस इस पर विस्तृत और आधिकारिक बयान देगी। ललित झा अभी तक फरार चल रहा था और उसे ही अभी तक मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। इससे पहले ज्ञात 6 आरोपियों में से 5 को पहले ही पुलिस अरेस्ट कर चुकी है। ललित झा भी घटना के समय संसद के आसपास ही मौजूद था लेकिन जब हंगामा मचा तो वह भाग निकला। उसकी लोकेशन लगातार बदल रही थी। उसकी आखिरी लोकेशन राजस्थान बताई गई थी और उसका कोलकाता कनेक्शन भी सामने आया था, लेकिन पुलिस ने उसे दिल्ली से दबोच लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *