भोपाल में सुबह 11.30 बजे समारोह

भोपाल. मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सुबह 11.30 बजे पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। समारोह भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला डिप्टी CM के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। फिलहाल, कोई और विधायक मंत्री पद की शपथ नहीं लेगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में सात राज्यों के मुख्यमंत्री सम्मिलित होंगे। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री अजीत पवार शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *