अपर आयुक्त ने दुकानदारों को दी सख्त चेतावनी, अब बुधवार ने निगम सख्ती से करेगा कार्रवाई

ग्वालियर. महाराज बाड़े पर सोमवार को दिनभर फुटपाथ हटाने और लगाने का दौर चलता रहा। सुबह अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव, मदाखलत नोडल अधिकारी डॉ अतिबल सिंह यादव व पुलिस अमला दलबल के साथ महाराज बाड़े पहुंचे और निरीक्षण करते हुए बाडा, नजर बाग मार्केट, टाउन हॉल, गोरखी, सुभाष मार्केट, टोपी बाजार मार्केट, गोलंबर पर सामान सजाकर बैठे फुटपाथियों व हाथठेले वालों को खदेडकऱ उनका सामान जप्त कर डीबी सिटी भिजवाया गया। हालांकि पहले दिन कोई भी फुटपाथी चिन्हित स्थान पर नहीं पहुंचा, वहीं निगम अब बुधवार को और अधिक सख्ती के साथ कार्रवाई करेगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बाड़ा क्षेत्र में अपनी दुकान से बाहर सडक़ पर सामान रखने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपने हद में रहें यदि सामान अंदर नहीं किया तो जप्त करने के साथ ही जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कुछ दुकानदारों व 500 से अधिक हॉकर्स को हटाया गया और अवैध हाथ ठेले सहित छह गाड़ी सामान जप्त किया गया। वहीं शाम चार बजे कुछ फुटपाथी मदाखलत ऑफिस पहुंचे और अधिकारियों से सामान वापस देने की गुहार लगाई। इस पर अधिकारियों ने उन्हें बाड़े पर न बैठने की चेतावनी देने के साथ सामान को वापस कर दिया। कार्रवाई के दौरान ट्रैफिक डीएसपी अजीत चौहान, महाराज बाडा टीआई प्रजापति, मदाखलत अधिकारी केशव चौहान सहित मदालखत एवं पुलिस अमला मौजूद रहा।
आप लोग हद में रहे और सामान को अंदर करें
अधिकारियों के जाते ही फिर से सज गई दुकानें सुबह जैसे ही अधिकारी बाड़े पर पहुंचे तो फुटपाथियों में हडक़ंप की स्थिति मच गई। इस दौरान मदाखलत अमले ने नजर बाग मार्केट, सुभाष मार्केट, टाउन हॉल व गोरखी से दो गाड़ी सामान जप्त किया। उनके जाते ही फिर से बाड़ा सज गया और यह क्रम देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान अमले ने बाडा, नजर बाग मार्केट, टाउन हॉल, गोरखी, सुभाष मार्केट, टोपी बाजार मार्केट, गोलंबर से छह गाड़ी सामान जप्त कर डीबी सिटी भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *