आज तय होगा MP का नया CM, शाम 4 बजे होगी भाजपा विधायक दल की बैठक
भोपाल. मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री को लेकर पिछले एक सप्ताह से जारी संशय सोमवार को विधायक दल की बैठक में समाप्त होने की उम्मीद है। शाम 4 बजे मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में होने वाली बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव हो सकता है जो प्रदेश का नया मुख्यमंत्री होगा।
पर्यवेक्षक रहेंगे मौजूद
बैठक में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा प्रमुख डॉ. के लक्ष्मण और राष्ट्रीय सचिव आशा लाकडा भी केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर उपस्थित रहेंगे। पर्यवेक्षक सोमवार सुबह आएंगे। भाजपा से निर्वाचित सभी 163 विधायकों को बैठक में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। इसमें अधिकतर विधायक भोपाल पहुंच चुके है। बाकी भी सोमवार सुबह तक आ जाएंगे। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि बैठक में सभी की राय लेने के बाद मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा दिल्ली में हो।
