MP धीरज साहू के आईटी के छापे में 250 करोड़ रूपये गिने गये यह संख्या 290 करोड़ तक पहुंच सकती है
बालगिर (रांची). कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरजप्रसाद साहू के ओडिशा और रांची स्थित ठिकानों तथा डिस्टलिरी समूह और उससे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ आयकर विभाग की छापमार कार्यवाही है। इस छापेमारी में अभी तक बेहिसाब नगदी जब्त की गयी है और इसका आंकड़ा 290 क्श्रज्ञैउ़ रूपये के पार जा सकती है।
यह किसी भी एजेंसी द्वारा एक ही ऑपरेशन में पकड़ा गया। अभी तक सबसे अधिक काला धन है। इसके अलावा 3 सूटकेस ज्वेलरी मिली है। सूत्रों के अनुसार अभी तक 250 करोड़ रूपये से अधिक नगदी जब्त की जा चुकी है। और ओडिशा में सरकारी बैंक शाखाओं में लगातार नगदी जमा की जा रही है यह नोट अधिकतर 500 रूपये के नोट है।
136 पैकटों की गिनती है बाकी
भारतीय एसबीआई बालांगिर के क्षेत्रीय प्रबंधक भगत बेहरा ने बताया, ‘अभी हम दो दिनों के भीतर सभी पैसे गिनने के लक्ष्य को लेकर मिलकर काम कर रहे है। 50 कर्मचारी पैसे की काउंटिंग कर रहे हैं और अन्य को जल्द ही हमारे साथ शामिल होने के लिए बुलाया गया है। हमें मनी बैग के 176 बैग मिले हैं और हमने केवल 40 बैग की गिनती पूरी की है, अब बाकी बचे है। पैकेटों की गिनती जारी है। जिन 46 बैग की हमने काउंटिंग की है उनमें से हमें 40 करोड़ मिले है। कुछ पैसे टिटलागढ़ में भी गिने गए लेकिन वह कितनी राशि है यह अभी भी साफ नहीं हो सका है। आयकर और पुलिस विभाग ने बैंक क्षेत्रों में पूरी सुरक्षा व्यवस्था की है।’
इनके अलावा, जब्त की गई नकदी को राज्य के सरकारी बैंकों तक पहुंचाने के लिए विभाग द्वारा और वाहनों की भी मांग की गई है. सूत्रों ने कहा कि धीरज प्रसाद साहू से जुड़े परिसर को भी तलाशी के हिस्से के रूप में कवर किया गया. साहू शराब कारोबार से जुडे़ हुए है। सूत्रों ने बताया कि कर अधिकारी अब कंपनी के विभिन्न अधिकारियों और इसमें शामिल अन्य लोगों के बयान दर्ज कर रहे है। नकदी की गिनती शनिवार तक समाप्त होने की उम्मीद है।
500 करोड़ तक जा सकता है आंकड़ा
आयकर विभाग की छापेमारी में अभी तक जो कैश और ज्वेलरी की बरामदगी हुई है और 136 बैग कैश की और काउंटिंग होनी बाकी है। उससे लगता है कि कुछ मिलाकर (ज्वेलरी+कैश) यह आंकड़ा 500 करोड़ तक पहुंच सकता है।
अधिकतर 500 के करेंसी नोट
सूत्रों ने कहा कि यह किसी एक समूह और उससे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई के तहत देश में किसी एजेंसी द्वारा की गई अब तक की सबसे अधिक नकदी जब्ती है। बालांगिर जिले में कंपनी के परिसर में रखी लगभग 8-10 अलमारियों से लगभग 230 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए, जबकि बाकी टिटलागढ़, संबलपुर और रांची के स्थानों से जब्त किए गए. झारखंड भाजपा के नेता कह रहे हैं कि जब्त किया गया पैसा कांग्रेस नेताओं का है। दूसरी ओर, कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि यह भाजपा नेताओं का है। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे है। बीजेपी सांसद संजय सेठ ने कहा, ‘अब तक 300 करोड़ जब्त किए गए हैं.. पैसे अभी भी गिने जा रहे है। मशीनें खराब हो रही हैं लेकिन पैसा खत्म नहीं हो रहा है। मैं राहुल गांधी और सोनिया गांधी से पूछना चाहता हूं कि ये पैसा कहां से आया.. इसकी उचित जांच होनी चाहिए.. ये अच्छा पैसा नहीं है ये काला धन है। ‘
