सुबह से छाया कोहरा, दिसम्बर के तीसरे सप्ताह में पडेगी कडाके की सर्दी-मौसम विभाग

ग्वालियर. शनिवार की सुबह हल्के कोहरे के साथ हुई उसके बाद आसमान साफ नजर आया है और खिली-खिली धूप से राहत मिली है। बादल छटने से रात के तापमान में 1.3 डिग्री के साथ पारा 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। रात को मामूली ठण्ड बढ़ी है। लेकिन दिसम्बर का दूसरा सप्ताह शुरू होने के बाद भी अभी तक सर्दी नहीं पड़ी है। दक्षिण भारत में आये चक्रवाती तूफान के मिचौंग के चलते 4 से 5 दिन बादल छाये रहे। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे में रात के तापमान में एक से दो डिग्री की ओर कमी आयेगी, पर कड़ाके की सर्दी के लिये शहर के लोगों को दिसम्बर के तीसरे सप्ताह तक का इंतजार करना पड़ेगा। दिसम्बर के दूसरे वीक की शुरूआत हो चुकी है। लेकिन बादल छाये रहने की वजह से इस बार अभी सर्दी ज्यादा असर नहीं दिखा पा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 दिसम्बर के बाद रात के तापमान में गिरावट जरूर आयेगी। लेकिन अभी कड़ाके की सर्दी के लिये शहरवासियों को इंतजार करना होगा। रात में कोहरा छा रहा है लेकिन उत्तरी हवा से अभी राहत हैं और साथ ही शनिवार को तेज धूप निकलने से दिन में भी मौसम सामान्य बना हुआ है और लोगों को राहत है।
बढ़ती सर्दी में बरते सावधानी
अधिक सर्दी में सुबह टहलने से बचे और धूप में ही निकले।
घी, तेल व अचार का सेवन कम से कम करें।
तजा बना हुआ ही भोजन करें।
नियमित रूप से जांच कराये।
दांत, छाती, पेज दर्द न करे नजर अंदाज।
ब्रेन और हार्ट अटैक के बढ़े केस
ग्वालियर में सर्दी बढ़ने से ब्रेन अटैक और हार्ट अटैक के मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। हृदय संबंधी परेशानी लेकर जेएएच अन्य हार्ट सेंटर में 7 दिन में 60 से ज्यादा मरीज भर्ती हुए। 1 से 15 नवम्बर तक जब दिन का तापमान 28 से 33 डिग्री और रात का तापमान 12.2 से 17.3 डिग्री तक रहा था। इस बीच हार्ट अटैक के 179 मरीज आये थे। जिसमें से एक की मौत हुई थी। 16 नवम्बर से लेकर अब तक दिन का तापमान 27.7 डिग्री से लेकर 22.1 डिग्री के बीच रहा है और रात तापमान 9.4 से 17.2 डिग्री रहा है। इस दौरान उक्त तीनों अस्पतालों में हार्ट अटैक के मरीजों की संख्या 2़99 पहुंच गयी। दिसम्बर को पहले सप्ताह में भी आधा सैकड़ा केस हार्ट अटैक केस हो चुके हैं। लगभग 15 मामले ब्रेन अटैक के आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *