VISM हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

ग्वालियर। VISM  हॉस्पिटल ने 8 दिसम्बर को ग्राम चाँदपुर डबरा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया। चिकित्सा शिविर में 300 से अधिक ग्रामीणवासियो ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण करवाया, उन्हें विभिन्न बीमारियों से सम्बन्धित दवाईयाँ निःशुल्क वितरित की एवं चिकित्सकों ने उन्हे बीमारियों की रोकथाम एवं उनसे बचाव के तरीके भी बताऐं। शिविर सुबह 10 बजे से 2 बजे तक आयोजित किया गया। शिविर में बीपी, शुगर, नेत्र रोग, दंत रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, छाती रोग, जोडो की समस्या, फिजियोथैरेपी उपचार एवं पैप स्पीयर, ईसीजी. जैसी जॉचे निःशुल्क की गई।
इस अवसर पर उपस्थित अस्पताल अधीक्षक डॉ. एके गुप्ता ने VISM  हॉस्पिटल के प्रयासो की प्रशंसा करते हुऐ कहा कि पूर्व में भी इस हॉस्पिटल ने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर आर्थिक रूप से कमजोर रोगियो की निःशुल्क चिकित्सा की है। यह एक पवित्र मानवीय कार्य है । इस शिविर में खास बात यह है कि इसमें किसी भी जाँच का पैसा नहीं लिया जाता और दवाईयाँ भी मुफ्त में बाँटी जाती है अर्थात यह सही अर्थो में सेवा कार्य है। व्हीआईएसएम हॉस्पिटल द्वारा अपने निःशुल्क शिविरो की श्रृखला में ग्रामीण क्षेत्रों में ओर भी चिकित्सा शिविर आयोजित किये जाने है । निश्चित ही ऐसे शिविरों से ग्रामीणजन लाभान्वित होंगे। खासकर ऐसे रोगी जो शहर में जाकर महंगा ईलाज नहीं करवा सकते उन्हें उनके द्वार पर जाकर निःशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराना व्हीआईएसएम हॉस्पिटल की विशेषता रहीं है। इस शिविर में जनरल फिजिशियन डॉ. नरेश शर्मा, स्त्री एवं प्रसूति रोग डॉ. अर्चना गोयल, नेत्र रोग डॉ. मोनिका यादव, दंत रोग शर्मिष्ठा शर्मा, बाल एवं शिशु रोग डॉ. अनिल पाठक, आर्थोपेडिक डॉ. यशस्वी बंसल, हॉस्पिटल प्रभारी डॉ. आदित्य भार्गव सहित हॉस्पिटल स्टॉफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *