TMCसांसद महुआ मोइत्रा की संसद की सदस्यता समाप्त

महुआ मोइत्रा. (File Photo)नई दिल्ली. टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा के लॉगिन पासवर्ड व्यापारी हीरानंदानी को दिये के मामले को लेकर शुक्रवार की दोपहर चर्चा के बाद प्रस्ताव आया था मतदान के साथ महुआ मोइत्रा की संसद की सदस्यता समाप्त कर दी गयी है।
कैश फॉर क्वेरी मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता चली गई है।  इसके बाद उनका पहला रिएक्शन आया है।  उन्होंने कहा है, मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं है।  मैंने अडानी का मुद्दा उठाया था और आगे भी उठाती रहूंगी. किसी भी उपहार की नकदी का कोई सबूत नहीं है। निष्कासन की सिफारिश पूरी तरह से इस आधार पर है कि मैंने अपना पोर्टल लॉगिन साझा किया है. इसको नियंत्रित करने के लिए कोई भी नियम नहीं है।
महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता जाने का प्रस्ताव पारित होने के बाद विपक्षी सांसद संसद परिसर से वॉकआउट कर गएहै।  एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट को लेकर जैसे ही लोकसभा में रिपोर्ट पर चर्चा हुई TMC सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने अनुरोध किया कि महुआ मोइत्रा को सदन के सामने अपना पक्ष रखने की अनुमति दी जाए।
उन्होंने कहा, मैं प्रस्ताव रखता हूं कि मेरी पार्टी की प्रवक्ता खुद महुआ मोइत्रा होंगी क्योंकि आरोप उनके खिलाफ है। अनर्गल आरोप लगाए गए है।  चाहे यह सच हो या गलत, इसे उन्हें बोलने दीजिए. वहीं संसद सदस्यता को लेकर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि यह सदन समिति के निष्कर्ष को स्वीकार करता है कि सांसद महुआ मोइत्रा का आचरण एक सांसद के रूप में अनैतिक और अशोभनीय था. इसलिए उनका सांसद बना रहना उचित नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *