सिमी आतंकी अबू फैजल को NIA कोर्ट में उम्र कैद की सजा

भोपाल. केन्द्रीय जेल में बंद सिमी आतंकी अबू फैजल को भोपाल जेल ब्रेक केस में एनआईए कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। अबू फैजल पर जेल प्रहरी की हत्या और दूसरे की हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था।
आपको बता दें कि अक्टूबर 2016 में केन्द्रीय जेल भोपाल में बंद 8 किसमी आतंकियों ने जेल ब्रेक की थी। इसका मास्टर माइंड अबू फैजल था इस बीच एक जेल प्रहरी की हत्या कर दी थी। जबकि दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया था। खुलासा होने के बाद पुलिस आठों आतंकियों की घेराबंदी की थी। तभी अचारपुरा की पहाड़ी पर सिमी आतंकियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी फायरिंग में फरार हुए सभी आतंकी मारे गये थे। हालांकि अबू फैजल आतंकियों के साथ नहीं भागा था। लेकिन उसे जेल ब्रेक का मास्टर माइंड बताया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *