ग्वालियर व्यापार मेले में दिखाई देगी हर लग्जरी कार, छूट का फायदा लेने प्री बुकिंग शुरू

ग्वालियर. ग्वालियर व्यापार मेला 25 दिसम्बर से शुरू हो रहा है, ऐसे में मेले का ऑटोमोबाइल सेक्टर में हर लग्जरी कार दिखाई देगी। आटोमोबाइल कंपनियां टेक्स का लाभ उठाने के लिए तैयारी कर रही है। जिन कंपनियों के डीलर ग्वालियर में है उन्होंने कार बिक्री के लिए प्लान तैयार कर लिया है। महेन्द्रा ने 1500 से 2000 कार बिक्री का प्लान बना रखा है। इसी तरह अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियों ने भी अपने-अपने लक्ष्य निर्धारित कर उनको पूरा करने का खाका खींच रखा है।
कई कारों की चल रही वेटिंग
ऐसी कई कार है जिनको ऑटो मोबाइल कंपनियां समय पर नहीं भेज पा रही हैं। ऐसे में ग्राहक को वोटिंग की समस्या से जूझना पड रहा है। स्थानीय डीलरों का कहना है कि कंपनियों से चर्चा कर आवंटन को जल्द स्वीकृत कराने की कोशिश की जा रही है।
मेले से कार खरीदने के लिए लगातार बुकिंग आ रही है। हमारे पास 12 गाडियों की रेंज है। अब तक 20 बुकिंग हो चुकी है। ग्राहकों की लगातार डिमांड आ रही है। -गौरव श्रीवास्तव, जीएस सेल्स, हुंडई, नाका चन्द्रवदनी
मेले में 1500-200 की बिक्री का प्लान है। हमारे पास करीब 9 रेंज है। लगातार गाडियों की बुकिंग हो रही है। अब तक 600-700 गाडियां बुक हो चुकी है।- शैलेन्द्र भदौरिया, सेल्स मैनेजर, महेन्द्रा, नाकाचन्द्रवदनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *