प्रोफेसर निवास सिंह को एजुकेशनिस्ट ऑफ़ द ईयर अवार्ड 2023 से अलंकृत किया गया

ग्वालियर एबीवी आईआईआई टीएम ग्वालियर के निदेशक प्रोफेसर निवास सिंह को देश के प्रतिष्ठित सम्मान एजुकेशनिस्ट ऑफ़ द ईयर 2023 से अलंकृत किया गया है। सम्मान समारोह उत्तर प्रदेश की IEEE सेक्शन के द्वारा आयोजित किया गया।
इस शुभ अवसर पर प्रोफेसर सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती वंदना सिंह भी उपस्थित रही। उत्तर प्रदेश IEEE शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा यह अवार्ड उन्हें प्राप्त हुआ । उन्हें IEEE Access के वरिष्ठ संपादक के रूप में भी चुना गया है।उनकी इस उपलब्धि पर IEEE के सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवम संस्थान के सभी सदस्यों द्वारा बधाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *