तोमर के लिए विकल्प सीमित, प्रहलाद पटेल हर जिम्मेदारी के लिए फिट

भोपाल. विधानसभा चुनाव जीतने वाले 2 केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद पटेल के साथ तीनों सांसद राकेश सिंह, राव उदय प्रताप सिंह और रीति पाठक ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब साफ हो गया है कि इन पांचों नेताओं की भूमिका मध्य प्रदेश में ही रहेगी। इन सभी को सरकार या संगठन में नई जिम्मेदारी देने की कवायद दिल्ली में चल रही है।
सांसदों ने दिया इस्तीफा
इससे पहले मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने वाले 7 सांसदों में से 5 सांसदों ने विधायक का चुनाव जीतने के कारण सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया है। इनमें प्रहलाद पटेल के साथ ही नरेन्द्र सिंह तोमर, राव उदय प्रताप, रीति पाठक, राकेश सिंह के नाम शामिल हैं। वहीं दूसरी तरफ मध्यप्रदेश का सीएम कौन होगा ये सवाल अभी भी बना हुआ है और अंदेशा है कि दिल्ली में पार्टी आलाकमान मध्यप्रदेश के नए सीएम के नाम का ऐलान आज रात तक कर सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *