नरेन्द्रसिंह तोमर, दीया कुमारी, राज्यवर्द्धन राठौड सहित 12 सांसदों ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली. केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर सहित 12 सांसदों ने सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। चुनाव में जो सांसद जीतकर आये हैं। उन्होंने संसद की सदस्यता से बुधवार की दोपहर को ऐसे 12 सांसदों ने सौंपा है।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने 3 राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार बनायी है। जबकि तेलंगाना में 8 सीटें जीते है। भारतीय जनता पार्टी ने 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव में 21 सांसदों को टिकट दिया था। राजस्थान और मध्यप्रदेश में 7-7 सांसदों को चुनाव लड़ाया था। वहीं, छत्तीसगढ़ में 4 और तेलंगाना तें 3 सांसदों को विधानसभा में टिकट दिया था।
मध्य प्रदेश से इस्तीफा देने वाले
– नरेंद्र तोमर
– प्रहलाद पटेल
– राकेश सिंह
– रीति पाठक
– उदय प्रताप सिंह
छत्तीसगढ़ से इस्तीफा देने वाले
– गोमती साईं
– अरुण साव
– रेणुका सिंह
राजस्थान से इस्तीफा देने वाले..
-बाबा बालकनाथ
-राज्यवर्धन राठौड़
-दीया कुमारी
– किरोड़ी लाल मीना (राज्यसभा सदस्य)
मोदी कैबिनेट में कम हो जाएंगे तीन मंत्री
अब भाजपा हाईकमान ने विधानसभा चुनाव जीते हुए सांसदों से मुलाकात की और संसद सदस्यता छोड़ने का फैसला लिया है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ सभी सदस्य इस्तीफा देने के लिये स्पीकर से मिलने पहुचे थे।
