फरियादी ने अपने चाचा को फसाने के लिये रचा लूट का षडयंत्र, पुलिस ने लूट की घटना का 24 घण्टे के अन्दर किया पर्दाफाश

ग्वालियर – 4 दिसम्बर को वह अपनी धान लेकर मण्डी डबरा में बेचने आया था, जो 1,80,180 रूपये की धान बेचकर रकम प्राप्त कर शाम को अपने ट्रैक्टर ट्राली से हमराही मिथुन के साथ गांव जा रहा था। जैसे ही वह महाकाल फैक्ट्री के आगे पहुँचा, उस समय शाम के समय रोड किनारे एक लड़का रोड किनारे लेटा हुआ व 3 लड़के खड़े हुए दिखे उनके पास 2 मोटर साईकिल खडी थी। उनमें से एक लड़के ने मुझको हाथ दिया मैं समझा हो सकता हैं कि जो लड़का लेटा हुआ है उसकी तबियत खराब है तो मैंने अपना ट्रैक्टर रोककर नीचे उतरा पूछा क्या बात है तो उनमें से एक व्यक्ति ने मेरे पेट में कट्टा अडा दिया और दूसरे ने मेरी जेव में रखे 1,80,180 रूपये छीन लिये सभी नोट 5-5 सौ के व एक नोट 100 रूपये व 80 रूपये खुल्ले थे। रूपये छीनने के बाद चारों लोग बाइक सेक से डबरा तरफ भाग गये। घटना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो को अवगत कराया गया। थाना डबरा देहात क्षेत्र में दिन दहाड़े हुई उक्त लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक लूट ने घटना का शीघ्र पर्दाफाश करने हेतु थाना बल की टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया। अति पुलिस अधीक्षक देहात द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना डबरा देहात पुलिस की टीम को घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज चेक कर लूट की घटना की शीघ्र पर्दाफाश करने के निर्देश दिए गये।
थाना बल तत्काल मौके पर पहुँचा और घटना स्थल के आसपास व रोड पर लगे सीसीटीव्ही फुटेज चेक किए गये। पुलिस टीम द्वारा आसपास के लोगों से भी चर्चा की तो उक्त लूट की घटना संदिग्ध प्रतीत होने से मामले के फरियादी भगवानलाल व उसके साथ मिथुन जाटव ने पृथक-पृथक पूछताछ की गई तो उन दोनों के द्वारा कभी कुछ तो कभी कुछ होना बताया। मामला पूर्ण रूप से संदेहात्मक पाया जाने से फरियादी व साथी मिथुन जाटव से गहनता से पूछताछ की तो फरियादी द्वारा बताया गया कि मेरे चाचा बलराम मोदी ने मेरी 5 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया इसलिये उनको झूठा फसाने के लिये षडयंत्र रचा था। उक्त सारे रूपये मैंने पन्नी में लपेटकर ट्रैक्टर ट्राली के टूल बॉक्स में छिपाकर रख दिये हैं। पुलिस टीम द्वारा फरियादी की निशादेही पर ट्रेक्टर ट्राली के टूल बॉक्स से 1,80,180 रूपये बरामद कर विधिवत जप्त किये गये। फरियादी भगवानलाल मोदी द्वारा अपने चाचा बलराम मोदी को लूट के झूठे प्रकरण में फसाने के उद्देश्य से मिथुन जाटव के साथ मिलकर लूट की घटना का षडयंत्र रचा था। फरियादी द्वारा झूठी लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने पर डबरा देहात पुलिस द्वारा फरियादी और उसके साथी के खिलाफ षडयंत्र रचने पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *