पाकिस्तान में एक और दुश्मन मार गिराया, लश्कर के आतंकी की करांची में हत्या, CRPF हमले का था मास्टरमाइंड

इस्लामाबाद. पाकिस्तान में भारत के एक और मोस्ट वांटेड आतंकी की हत्या कर दी गयी है। लश्कर-ए-तैयवा के एक प्रमुख आतंकवादी अदनाना अहमद उर्फ हंजला अदनान को करांची में अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया है। हंजला 2016 में पंपोर में CRPF काफिले पर हमले का मास्टरमाइंड था। इस हमले में 8 जवान शहीद हुए थे, जबकि 22 जवान घायल हुए थे और इतना ही नहीं हंजला के वर्ष 2015 में जम्मू में उधमपुर मे  BSF काफिले पर हमला करवाया था। इस हमले में 2 बीएसएफ के जवान शहीद हुए थे जबकि 13 BSF के जवान घायल हुए थे। इस हमले की जांच NIA ने की थी। 6 अगस्त 2015 को चार्जशीट दाखिल की थी। इन तीनों हमलों में हंजला पाकिस्तान में बैठकर आतंकियों को निर्देश दे रहा था।
हंजला ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और पुलवामा इलाके में हुए फिदायीन हमले को अंजाम दिलवाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। हंजला को POK  के लश्कर कैम्प में नये भर्ती हुए आतंकियों को बरगलाने के लिये भेजा जाता था। खासकर उन आतंकियों के बीच ISI और पाकिस्तानी आर्मी हंजला को जरूर भेजती थी जो भारत में घुसपैठ कर आतंकी हमले को अंजाम देने वाले होते थे। अदनान को लश्कर कम्युनिकेशन एक्सपर्ट भी कहा जाता था।

5 अगस्त 2015 को आतंकियों ने BSF की बस पर किया था हमला
दरअसल, उधमपुर में BSF की बस पर हमला करने वाले आतंकी बस के अंदर घुसकर जवानों की हत्या करना चाहते थे। लेकिन वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए थे। 5 अगस्त 2015 की सुबह 7:30 बजे आतंकियों ने जैसे ही बस के टायर पर गोलियां बरसाई बस रुक गई।कोई कुछ समझ पाता एक आतंकी ने बस का दरवाजा खोलने की कोशिश की। BSF जवान रॉकी ने बस का गेट अंदर की तरफ खींचे रखा। जब गेट नहीं खुला तो उसने गेट के बाहर से ही रॉकी पर ऐके-47 से फायर करना शुरू कर दिए थे। इस हमले में कॉन्स्टेबल शुभेंदु रॉय भी शहीद हुआ था।
2016 में CRPF की बस पर किया था हमला
इस हमले के अगले साल 2016 में फिर से लश्कर आतंकियों ने जवानों को निशाना बनाया था। इस बार आतंकियों ने CRPF की बस पर हमला किया था। इसमें हेड कॉन्स्टेबल वीर सिंह, सतीश चंद्र और कैलाश यादव सहित 8 जवान शहीद हुए थे।
पाकिस्तान में छिपे दुश्मन हो रहे ढेर
यह पहला मौका नहीं है, जब पाकिस्तान में इस तरह से आतंकियों को निशाना बनाया गया हो।  इससे पहले मुफ्ती कैसर फारूक, खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़, एजाज अहमद अहंगर, बशीर अहमद पीर जैसे तमाम आतंकियों को भी अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया। इतना ही नहीं हाल ही में मोस्ट वांटेड आतंकी शाहिद लतीफ  की हत्या कर दी गई थी। अज्ञात हमलावरों ने लतीफ की सियालकोट में गोली मारकर हत्या कर दी।  लतीफ 2016 में पठान कोट एयर फोर्स स्टेशन पर हुए हमले का मास्टर माइंड था। वह स्टेशन पर हमला करने वाले चार आतंकियों को पाकिस्तान से बैठकर निर्देश दे रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *