ग्वालियर में सरपंच हत्याकांड में PF कमिश्नर मुंबई से गिरफ्तार
मुम्बई. ग्वालियर के बन्हेरी गांव के सरपंच विक्रम रावत की शहर के पडाव इलाके में सरेराह गोलियों से भूनकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पीएफ कमिश्नर को पुलिस ने मुम्बई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 10 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस टीम पीएफ कमिश्नर को लेकर ग्वालियर के लिए निकल चुकी है। देर शाम तक पुलिस ग्वालियर पहुंच जाएगी। हत्याकांड के बाद से पीएफ कमिश्नर फरार था और 15 से ज्यादा ठिकाने बदल चुका है। जानकारी के अनुसार करीब 20 दिन से पुलिस की दो टीम आरोपी मुकेश रावत की घेराबंदी में लगी हुई थी।
